(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार की रात कहा कि ईरानी कभी भी दुश्मनों की ज़ोर ज़बरदस्तियों के सामने नहीं झुकेंगे।
उन्होंने ईरान की कला और संस्कृति से जुड़े लोगों से मुलाक़ात में कहा कि ईरानी राष्ट्र वार्ता और तर्क का पक्षधर है किन्तु उन पक्षों के दावे जो यह कहते हैं कि ईरान को वार्ता की मेज़ पर ले आएंगे, निराधार हैं।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरानी कभी कभी इस प्रकार की वार्ता नहीं करेंगे यहां तक कि दुनिया की समस्त शक्तियां एक साथ हो जाएं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने इससे पहले भी बल देकर कहा था कि ईरानी राष्ट्र कभी भी हमलावरों और ज़ोर ज़बरदस्ती करने वालों के सामने नहीं झुका है और न ही झुकेगा। उन्होंने कहा कि ईरानी, संकल्प की लड़ाई में अमरीका को पराजित कर देंगे।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने बुधवार को दावा किया था कि ईरान शीघ्र ही अमरीका से वार्ता करेगा।
अमरीका के भीतर बहुत से गलियारे राष्ट्रपति ट्रम्प की आलोचना कर रहे हैं कि वह नतीजे पर विचार किए बग़ैर ही ईरान के साथ तनाव बढ़ाने में व्यस्त हो गए और अब जब संभावित परिणामों के बारे में ट्रम्प प्रशासन को पता चल रहा है कि उसकी चिंता बढ़ गई है।
इस बीच ट्रम्प प्रशासन ने फ़ैसला किया है कि वह अपनेअधिकारियों को कांग्रेस में भेजेगा जहां वह ईरान के बारे में ट्रम्प सरकार की रणनीति का ब्योरा देंगे।
/129
19 मई 2019 - 07:51
समाचार कोड: 942484
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार की रात कहा कि ईरानी कभी भी दुश्मनों की ज़ोर ज़बरदस्तियों के सामने नहीं झुकेंगे।